उत्तराखंडके चमोली जिले में THDC की टनल में हुए हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। अब तक इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने टनल हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। अब हादसे की परिस्थितियों और इसके पीछे की वजहों की जांच की जाएगी।
चमोली टनल हादसे में CM धामी ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
दरअसल हादसे के बाद से ही सीएम धामी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा वो खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अब उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए इस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए है।
रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे सीएम धामी
बता दें कि पीपल कोटी पहुंचने पर सीएम धामी ने टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही सीएम ने मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित सभी संबंधित एजेंसियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
घायल श्रमिकों से की मुलाकात
स्थिति का जायजा लेने के बाद सीएम धामी सीधा जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनसे बातचीत की।
अब तक चमोली टनल हादसे में क्या है अपडेट?
बताते चलें कि गुरुवार शाम हुए चमोली टनल हादसे के बाद 22 लोगों के टनल में फंसने की खबर आई थी। इनमें से अब तक 19 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। निकाले गए 19 लोगों में से सात की मौत हो गई है। जबकि 12 को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं तीन लोग अब भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है।
Frequently asked questions
अब तक चमोली टनल हादसे में क्या है अपडेट?
बताते चलें कि गुरुवार शाम हुए चमोली टनल हादसे के बाद 22 लोगों के टनल में फंसने की खबर आई थी। इनमें से अब तक 19 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। निकाले गए 19 लोगों में से सात की मौत हो गई है। जबकि 12 को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं तीन लोग अब भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है।
Uttarakhand's Uniform Civil Code has changed how several personal-law matters are handled in the state. Here is a simple guide to the UCC rules on marriage, divorce, live-in relationships…
The Haldwani purification controversy has grown from a local incident into a political fight involving Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi, Pushkar Singh Dhami and the BJP. Here is what happened, what…
Pushkar Singh Dhami is the current Chief Minister of Uttarakhand and one of the state's most prominent political leaders. He has served as Chief Minister since July 2021 and began his second…